हिमाचल के 10 जिलों में 21 नवंबर को होगा 24वां जनमंच

--Advertisement--

Image

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी के धर्मपुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज हमीरपुर के बड़सर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी चंबा के भाटियात, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर शिमला के रोहड़ू में उपस्थित रहेंगे। 

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में 21 नवंबर को 24वां जनमंच कार्यक्रम होगा। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी के धर्मपुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज हमीरपुर के बड़सर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी चंबा के भाटियात, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर शिमला के रोहड़ू में उपस्थित रहेंगे।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना के गगरेट, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू के मनाली, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सोलन के कसौली, ऊर्जा मंत्री सुखराम सिरमौर के श्री रेणुका जी, वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा के जयसिंहपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग बिलासपुर के झंडूता में जनमंच में उपस्थित रहेंगे। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में इस बार जनमंच कार्यक्रम नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...