नगरोटा में रात को धूं धूं कर जल उठी हार्डवेयर की दुकान

--Advertisement--

Image

नगरोटा- राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला के तहत नगरोटा बगवां में रात के समय एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के अनुसार उसे करोड़ों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार रात लगभग डेढ़ बजे नए बस स्टेंड पर स्थित अनुपम हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

आग इतनी भीषण थी कि कांगड़ा, धर्मशाला व पालमपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीएम शशि पाल नेगी, विधायक अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग में दुकान के अंदर रखा हार्डवेयर का सारा सामान जल कर राख हो गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची और लगभग तीन-चार घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया। इस अग्निकांड में हार्डवेयर मालिक दर्शन कुमार का कहना है कि दुकान में काफी सामान रखा हुआ था। आग में सबकुछ जलकर खत्म हो गया है। इस आग के कारण उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...