खाद्य आपूर्ति विभाग ने पालिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों को लगाया जुर्माना, 57 किलो सब्जी की जब्त

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले दुकानदारों पर खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर मनोज मेहरा ने कार्रवाई करते हुए इंदौरा में सब्जी दुकानदारों की 57 किलोग्राम सब्जी को जब्त किया है तथा तीन दुकानदारों को पालिथीन का इस्तेमाल करने पर 1500 का जुर्माना किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए फूड इंस्पेक्टर मनोज मेहरा ने बताया कि उनको काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि इंदौरा में सब्जी दुकानदार बिना रेट लिस्ट के सब्जी को बेच रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम के साथ इंदौरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

जिस पर हमने बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की सब्जी को जब्त किया है तथा पालिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को भी जुर्माना किया है। सभी को चेतावनी दी है कि रेट लिस्ट लगाकर सब्जी बेचने तथा पालीथिन का इस्तेमाल न करें नहीं तो इससे भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी, ये लोगों को जागरूक करने के लिए कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...