विद्या नेगी ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मनाली थाने में दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

Image

कंगना रनौत द्वारा सोशल मीडिया पर 1947 में मिली आजादी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आल इंडिया महिला कांग्रेस की समन्वयक विद्या नेगी ने पुलिस को शिकायत पत्र लिखकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

कुल्लू- आदित्य 

अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा सोशल मीडिया पर 1947 में मिली आजादी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को आधार बनाकर आल इंडिया महिला कांग्रेस की समन्वयक विद्या नेगी ने पुलिस को शिकायत पत्र लिखकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

विद्या नेगी ने कहा कि वायरल वीडियो में कंगना रनौत साफ बोलती हुई सुनाई दे रही है कि 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थी। उन्होंने कहा कि कंगना के बयान सुनकर उनकी राष्ट्र प्रेम की भावनाएं आहत हुई है।

विद्या ने पुलिस को लिखी शिकायत में कहा है कि 1947 की आजादी को लेकर इस तरह का बयान देकर कंगना ने देश के स्वतंत्रता सैनानियों के तप, उनके बलिदानों और शहीदों की शहादत के साथ ही देश के संविधान का जानबूझकर किसी मंशा के तहत अपमान किया है। विद्या का कहना है कि कंगना अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त अभिनेत्री है। देश के सर्वाेच्च पुरस्कारों में एक पदम पुरस्कार से वह सम्मानित है।

लिहाजा, उनके बयान को हलके में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि उक्त अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। उधर, इस संदर्भ में एसपी कुल्लू गुरदेव का कहना है कि इस तरह की शिकायत मिली है। मामला पुलिस थाना मनाली को स्थानांतरित किया गया है। मनाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...