दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र मरम्मत के कारण काँगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल-एक, धर्मशाला, रमन भरमौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र विद्युत लाईनों की मरम्मत के कारण 31 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 01 नवम्बर, 2021 को कोतवाली बाजार के शेष बचे हुए हिस्से यानि खंजाची मोहल्ला, तिब्बतियन लाईब्रेरी, उपायुक्त एवं डीआईजी आवास, खड़ा डंडा रोड़ कोतवाली में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 01 नवम्बर को ही आयुर्वेदिक अस्पताल, गुरूद्वारा रोड़, फोरेसिंक लैब, इक जोत कॉलोनी, लोक निर्माण विभाग वर्कशाप चरान खड्ड, गोरखा भवन, सरस्वती नगर, राम और श्याम नगर और महाजन क्लीलिक इत्यादि क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...