नवीं कक्षा में प्रवेश हेतू 15 नवम्बर तक ऑनलाइन करें आवेदन

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य रेनू शर्मा ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में नवमीे कक्षा में रिक्त सीटों के लिए 15 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2021 निर्धारित की गई थी। जिसे किन्ही प्रशासनिक कारण से 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा 09 अप्रैल, 2022 को होगी।

शर्मा ने बताया कि अभ्यार्थी सत्र 2021-22 में जिला कांगड़ा के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र होना चाहिए। अभ्यार्थी का जन्म 1 मई, 2006 से पहले तथा 30 अप्रैल, 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए। यह आयु सभी वर्गों के लिए मान्य होगी तथा आयु सीमा में कोई भी छूट नहीं होगी।

शर्मा ने बताया कि अभ्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट http://navodaya.gov/ व http://www.nvsadmissionclassnine.in/nvs/homepage के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला के दूरभाष नम्बर 01894-242110 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...

देवता गौहरी के आगमन पर राज्य स्तरीय पीपल मेला शुरू, ढालपुर मैदान में सजी दुकानें

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में...

29 अप्रैल को मनाली की अटल टनल का घूमने का प्लान है तो छोड़ दीजिए…क्योंकि महामहिम आ रही हैं!

हिमखबर डेस्क राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल प्रदेश...