जंगल में पेड़ से लटका मिला 34 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

जिला मंडी के बल्ह पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मैसड़ा जंगल स्थित पादका नाला के पास शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया है। इसकी पहचान 34 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र मनसाराम गांव वाग डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार प्रेम सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गया था।

इस संदर्भ में 12 अक्टूबर को बल्ह पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। परिवार के सदस्यों  की तरफ युवक की मृत्यु को लेकर अभी तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। बल्ह थाना के प्रोबेशनर अधिकारी विवेक चैहल बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईपीएल मैच से पहले सुरक्षा पर जोर: मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासन की तैयारी

आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल...

रावी में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन की मुस्तैदी, मॉक ड्रिल से परखा सिस्टम

त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, रावी...

भटियात में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, तीनों आरोपी रिमांड पर

चम्बा - भूषण गुरूंग  भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत तुनुहट्टी...

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...