मार्च 2022 तक निजी हाथों में चला जाएगा गग्गल एयरपोर्ट

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

अगले वर्ष मार्च महीने तक गग्गल एयरपोर्ट निजी हाथों में चला जाएगा। इसके बारे बातचीत में गग्गल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि इस एयरपोर्ट को हस्तातंरण करने संबंधी विभागीय प्रक्रियाएं चल रही हैं। जानकारी के अनुसार निजीकरण के बाद गग्गल एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय अमृतसर हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा।

निजीकरण के बाद गग्गल एयरपोर्ट पर क्या नए बदलाव आएंगे इसकी तस्वीर तो निजीकरण के बाद ही सामने आएगी, लेकिन यह निश्चित हे कि निजीकरण के बाद गग्गल एयरपोर्ट में विमानों की संख्या बढ़ सकती है और किराए आदि में भी बदलाव आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में देश के 13 हवाई अड्डों के निजीकरण की प्रक्रिया को इस वित्तीय वर्ष के अंत यानी मार्च तक पूरा करने की सरकार की योजना है। देश में पहली बार हवाई अड्डों के निजीकरण में छोटे हवाई अड्डों को बड़े हवाई अड्डों से जोड़ा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जल शक्ति विभाग में ‘साहबशाही’ का आरोप: कर्मचारियों से घर और खेत के काम करवाने की शिकायत

हिमखबर डेस्क अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे कर्मचारियों...

पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

हिमखबर डेस्क उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत स्थित विश्व प्रसिद्ध...

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पास ही मिली चिथड़े उड़ी लाश, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क पंजाब के पटियाला जिले में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर...