आर्मी भर्ती के नाम पर ठगे युवा; मास्टरमाइंड महिला ने जाल में फंसाए नौजवान, ज्वालामुखी थाने में मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

सेना में भर्ती करवाने और विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में संलिप्त महिला कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र की बताई जा रही है। बताते हैं कि महिला ने कुछ स्थानीय युवकों को जाल में फंसा कर न केवल उनके माध्यम से, बल्कि सीधे तौर पर भी करोड़ों रुपए की वसूली करके नौकरी के इच्छुक युवाओं को ठगा है।

ठगी के शिकार युवक उपमंडल नादौन सहित ज्वालामुखी क्षेत्र के भी बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि महिला का यह जाल प्रदेश के कई जिलों तक फैला है, जिसमें शिमला व मंडी के कुछ युवक भी महिला के जाल में बुरी तरह फंस कर उसके लिए मजबूरी में काम कर रहे हैं।

नादौन क्षेत्र के कुछ युवकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नादौन क्षेत्र के ही कुछ लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की जा चुकी है। इनमें कुछ युवक ज्वालामुखी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्होंने ज्वालामुखी थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं, इन युवकों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश को भी सीधे शिकायत की है।

मामला इतना गंभीर है कि ठगी करने वालों ने पैसे लेकर सेना में भर्ती करवाने के लिए की गई वसूली के बाद ऐसे युवकों को सेना के फर्जी आईकार्ड भी बनवाकर भेजे हैं, जिन पर सेना का ‘लोगो’ बना हुआ है। महिला ने कुछ युवकों को इस धंधे में लिप्त करके उनके माध्यम से ठगी करवाई है। वहीं कुछ युवकों ने सीधे ही उसके खाते में पैसे भेजे हैं।

ज्यादातर लेन-देन कैश में

गौर करने की बात यह है कि अधिकांश लेन-देन कैश में हुआ है। कुछ लेन-देन महिला के अपने नाम से बने खाते में हुआ है। अब सीधे महिला को पैसे भेजने वालों सहित महिला के एजेंट बनकर कार्य कर रहे युवक ठगी का बुरी तरह शिकार हो चुके हैं, जो कि अब मदद की गुहार लगा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रत्येक पीडि़त को कम से कम आठ लाख तक का चूना लगा है।

बताते हैं कि मास्टरमाइंड महिला अब पीडि़त युवकों को झूठे केस में फंसाने के लिए धमका रही है। इस संबंध में डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...