युद्ध संग्रहालय धर्मशाला जल्द लोगों के लिए खुलेगा: डीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला का कार्य शीघ्र पूरा कर इसे आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार को एनआईसी सभागार में युद्ध संग्रहालयकी तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया कि युद्ध संग्रहालय का कार्य एच.पी.एस.डी.सी.ए. के माध्यम से करवाया जा रहा है।

इसके फस्र्ट फ्लोर का कार्य 3 सप्ताह के अन्दर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि युद्ध संग्रहालय में सोविनयर शॉप का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया तथा शेष कार्य अगले तीन सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।

युद्ध संग्रहालय सेना में युद्धों और संघर्षों की शिक्षा एवं देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी चीजों के संग्रह, संरक्षण, व्या या और सैन्य साजोसामान की प्रदर्शनी करने वाला संस्थान होगा। उन्होंने बताया कि यह संग्रहालय अपने आप में अनूठा होगा और बड़ी संख्या में धर्मशाला आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक दर्शनीय स्थल होगा।

इसे एक ऐसी जगह के तौर पर विकसित किया जा रहा है जहां लोग सैनिकों और राष्ट्र की सुरक्षा में किए गए उनके असाधारण प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे। डा. निपुण जिंदल ने बताया कि युद्ध संग्रहालय नूरपुर का 0.88 हेक्टेयर भूमि का एफ.सी.ए. का केस बना कर आगामी कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने एडीसी को संग्रहालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर युद्ध संग्रहालय से संबंधित शेष बचे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि यु़द्ध संग्रहालय को जल्द से जल्द लोगों के लिए खोला जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...