इंद्रूनाग में उड़ान भरने में पैराग्लाइडर की मदद कर रहा शख्स पैराशूट के साथ ही लटक गया, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते इंद्रूनाग में पैराग्लाइडिंग साइट में एक और दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग साइट इंदु्रनाग से पायलट ने उड़ान भरी थी और इस दौरान ही टेकऑफ साइट से उनके सहयोगी, जो कि उड़ान भरने में मदद कर रहे थे, वह भी उनके साथ ही पैराशूट में लटक गए। हवा में लटकने के बाद कुछ दूरी पर पैराशूट से छूट गए और नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई, ऐसा बताया जा रहा है।

धर्मशाला दाडऩु के रहने वाले व्यक्ति की आयु 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले भी धर्मशाला की इंदु्रनाग में ऐसा ही हादसा सामने आ चुका है।

उसमें भी पायलट और सवारी के साथ एक सहयोगी लटक गए थे और उनकी भी गिरने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद एक बार फिर से ऐसा हादसा होने से समस्त क्षेत्र व पर्यटन नगरी सदमे में आ गई है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...