मेडल डिसप्ले कर सकते हैं ब्रिगेडियर कांग्रेस की शिकायत खारिज

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत खारिज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा के होरल्डिंग्स में ब्रिगेडियर के ऐसे फोटो यूज़ करने पर आपत्ति जताई थी, जिसमें उनके मेडल और सेना के सेवाकाल के समय की टोपी इस्तेमाल की गई थी। कांग्रेस की आपत्ति यह भी थी कि उनके पद के आगे सेवानिवृत्त शब्द भी जोड़ा जाए।

यह शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मिलने के बाद भाजपा ने भी रिप्रेजेंट किया था। पार्टी का कहना था कि 2019 में चुनाव आयोग से दिए गए लिखित निर्देश स्पष्ट नहीं हैं। इसमें यह पता नहीं चलता कि पूर्व सैनिक यदि चुनाव लडऩा चाहे तो उसके लिए गाइडलाइन क्या है और कोई और प्रत्याशी यदि किसी सैनिक अधिकारी का फोटो यूज करें तो स्थिति क्या होगी?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह सारा मामला दिल्ली भेज दिया था। अब दिल्ली से इस बारे में फैसला आ गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह कहते हुए कांग्रेस की शिकायत को खारिज कर दिया है कि ब्रिगेडियर रिटायर होने के बाद अब खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

इसलिए वह सेना काल के दौरान अपने कमाए मेडल और टोपी इस्तेमाल कर सकते हैं। 9 मार्च 2019 को जारी किए गए लिखित निर्देश उन पर इस तरह लागू नहीं होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि ब्रिगेडियर खुशल ठाकुर कारगिल जंग के दौरान 18 ग्रेनेडियर्स को लीड कर रहे थे।

उनकी अगुवाई में पहले तोलोलिंग को पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुक्त कराया गया और उसके बाद टाइगर हिल को मुक्त करने में उनकी कंपनी के जवानों ने लड़ाई लड़ी थी। सेना से रिटायर होने के बाद ब्रिगेडियर सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और अब भाजपा ने उन्हें मंडी सीट से टिकट दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...