ज्वाली: इनोवा गाड़ी की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

पुलिस थाना जवाली के अधीन भोल- भनेई में एक इनोवा गाड़ी के साथ टकरा जाने से महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान सेना देवी (47) पत्नी दर्शन सिंह निवासी भोल-भनेई नगर पंचायत जवाली वार्ड नं-तीन के रूप में हुई है।

पुलिस जानकारी अनुसार सेना देवी अपने घर से बाहर सड़क में निकली कि अचानक इनोवा गाड़ी के साथ टकरा गई। जिससे गंभीर रूप में घायल हो गई। मौके पर ही इनोवा गाड़ी के ड्राइवर महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल जवाली लाया गया । लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

इस संबंध में ज्वाली अस्पताल के डॉक्टरों ने जवाली पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर जवाली पुलिस त्वरित सिविल अस्पताल जवाली पहुंच गई तथा लाश को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

एसपी कंगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु नूरपुर भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...