शाहपुर: रैत कांग्रेस कार्यलय में रुक कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला

--Advertisement--

Image

रैत-नितिश पठानियां

फहतेहपुर उप चुनाव के प्रचार में जाते बक्त आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर के अग्रणी सगठनों के सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर में शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश।राठौर ने कहा कि भाजपा आज उप चुनावों में जनता के विकास के मुद्दों को दरकिनार करके इधर उधर की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।लेकिन जनता अब भाजपा की करनी ओर कथनी को समझ चुकी हैं ।

राठौर ने पुरानी पेंशन की बहाली पर कहा कि इन उप चुनावों में जनता के आशिर्बाद से कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी लेकिन प्रदेश के 2022 के चुनावों में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर ओर एक्ससार्विस मैन लीग की मांगों को लेकर एव प्रदेश की जनता के हितों के अन्य मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में डाल कर उनको पूरा करने का वायदा करेगी।आज भाजपा सरकार ने चारो तरफ अराजकता फैला कर महँगाई बढ़ा कर कानून ब्यबस्था को लाचार बना कर प्रदेश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश की जनता के मुद्दों को बहाल करने की मांग प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के सामने रखी और कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता के आने के बाद हर बर्ग की जायज मांगो को पूरा किया जाए।जिससे प्रदेश की जनता का विसवास कांग्रेस पार्टी पर बना रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...