शाहपुर: हाड़ा में महिला ने फंदा लगा की आत्‍महत्‍या,सास पर प्रताडि़त करने के आरोप, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

जिला काँगड़ा के उपमंडल शाहपुर में पुलिस थाना शाहपुर के तहत नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर दो हाड़ा में एक महिला ने घर के अंदर फंदा। है।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन राजपूत से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 38 वर्षीय उषा देवी पत्नी सुरिंदर कुमार ने अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उषा देवी की सास उसे परेशान करती रहती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उषा देवी के दो लड़के हैं व पति मेहनत मजदूरी करता है।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की सास को आज अदालत में पेश लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्‍वजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...