
लंज,निजी संवाददाता;
राजकीय महाविद्यालय लंज में व्यक्तित्व विकास के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय तकीपुर एवम पूर्व डीन तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर डाक्टर एनएन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वालन व सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय लंज वीपी पटियाल ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और उनके संक्षिप्त व्यक्तिगत विवरण सभी के सामने रखा। उसके बाद मुख्य वक्ता ने अपना व्याखयान शुरू किया। व्याख्यान के दौरान उन्होने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए मुख्य रूप से तीन बातों को अपनाने की अपील की जिसमें जुनून, हौसला और अनुभव हैं। इसके साथ ही सफलता की कुंजी निरंतर प्रयास जुझारूपन और परिस्थितियों से समझौता न करना उनके द्वारा बताया गया | उनको प्राचार्य लंज द्वारा स्मृति देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय सभी शिक्षकों व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
