डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला मे स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

नेहरु युवा केन्द्र बिलासपुर के सौजन्य से और भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला मे स्वच्छ भारत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

जिसमे ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप मे मौजूद रहे तथा डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल द्वारा वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 9 मे रास्ते की सफाई की गई और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । रास्ते मे पड़ी प्लास्टिक को एक जगह इकट्ठा किया गया ।

मुख्यातिथि पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत का मुख्य उद्देश्य भारत को साफ बनाना है । लोगों में जागरूकता लाना है कि जैसे वह अपने घर को साफ रखते हैं । ठीक उसी तरह देश को भी साफ रखना चाहिए क्योंकि हमारा देश ही हमारी पहचान है । चाहे आप अपने घर को कितना भी चमकाने मे लगे जब तक देश नहीं चमकेगा । तब तक हमारी पहचान वही रहेगी इसलिए देश को अपना घर समझे और उसकी सफाई में सदैव अपना योगदान देते रहें ।

इस मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार और उप प्रधान मोहित कुमार, सचिव विशाल कुमार,संगीता देवी,सोनू डोगरा,पलक,स्नेहा, अर्चना कुमारी,हेमलता, जसप्रीत, दिव्यांशु कौंडल, साहिल कुमार ,करण कुमार, गुरुप्रीत, मोहित कुमार,अनमोल आदि सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...