
भट्टियात- भूषण गूरुंग
आज भट्टियात मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप 2021 के समापन समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट में किया गया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक विक्रम जरियाल ने शिरकत की।
उन्होंने भट्टियात मिनी प्रो कब्बडी चैंपियनशिप 2021 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कब्बडी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों की रिफ्रेशमेंट के लिए 31000 रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर उपमण्डल नागरिक अधिकारी भट्टियात बच्चन सिंह, विभिन्न पंचायतों के पंचायत जनप्रतिनिधि और विभिन्न पंचायतों से आई हुई स्थानीय जनता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
