खुद को कुंवारा बताकर कोर्ट में की शादी, पता चलने पर महिला ने पुलिस में दी शिकायत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एक महिला ने पति पर शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस थाना चंबा में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।

जानकारी के अनुसार महिला चंबा जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने बयान दिया है कि उसके साथ राजपुरा के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर नवंबर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी।

उसका एक बच्चा भी है। इस बात का पता उसे शादी के बाद लगा। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूछा, लेकिन वह अब उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...