नूरपुर में नकदी, गहनों के साथ पीतल के बर्तन ले उड़े चोर, क्षेत्रवासी सहमे

--Advertisement--

Image

नूरपुर शहर में बाइकों की चोरी के बाद चोरों ने वार्ड आठ में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शनिवार रात को वार्ड आठ के नरेश कुमार के घर में चोरों ने हाथ साफ किया। नरेश कुमार व उनका परिवार घर पर नहीं था।

नूरपुर- देवांश राजपूत 

नूरपुर शहर में बाइकों की चोरी के बाद चोरों ने वार्ड आठ में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शनिवार रात को वार्ड आठ के नरेश कुमार के घर में चोरों ने हाथ साफ किया। नरेश कुमार व उनका परिवार घर पर नहीं था। वे अपने बेटे के पास जालंधर गए हुए थे।

रविवार सुबह नरेश कुमार के छोटे भाई सुरेंद्र कुमार ने जब अपने भाई के घर के ताले टूटे हुए देखे तो तुरंत भाई व पुलिस को सूचित किया। चोर जेवरात के साथ पीतल के बर्तन व कुछ नकदी चोरी करके ले गए।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा व थाना प्रभारी कल्याण ङ्क्षसह ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इलाके में जो बाइक चोरी की घटनाएं हुई है, उन पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है व टीमों का गठन किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...