उपप्रधान कर रहा था नशे की तस्‍करी, दो किलो 190 ग्राम चरस के साथ दबोचा

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

बल्ह पुलिस की टीम ने सराज हलके की खारसी पंचायत के उपप्रधान गोवर्धन सिंह से दो किलो 190 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित शुक्रवार रात अपनी कार में चरस की खेप लेकर चेलचौक से मंडी की तरफ जा रहा था।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ नागचला रवाना हुए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वहां से निकल गया था। पुलिस टीम ने पीछा कर चक्कर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उसकी कार रोकी। पुलिस टीम को देख गोर्वधन सिंह सहम गया।

कार की तलाशी लेने पर दो किलो 190 ग्राम चरस मिली। आरोपित ने चरस एक थैले में रखी हुई थी। चरस की खेप किससे खरीदी थी, कहां इसकी आपूर्ति करनी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

गोवर्धन सिंह के चरस के साथ पकड़े जाने से उसके उपप्रधान पद पर तलवार लटक गई है। सोमवार तक उस पर निलंबन की गाज गिर सकती है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने गोवर्धन सिंह से चरस की खेप बरामद किए जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...