युवा के विरुद्व प्रताडित युवती पर अभद्र टिप्पणियां करने पर हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी नालागढ़ को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

नालागढ़, 14 सितंबर- भूषण गुरूंग

नालागढ़ के टेलर द्वारा एक नाबालिग हिंदू का ट्राई रुम में कपडे बदलते हुए धोखे से बनाए गए विडियो के बाद लडकी के चाल चरित्र पर अभद्र टिपणियां करने के बाद झाडमाजरी के एक युवा पर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जिला प्रधान विश्व हिंदू परिषद प्रिंस ठाकुर, जिला संयोजक बजरंग दल राजेश शर्मा व गुरदयाल सिंह ठाकुर ने बताया कि बददी झाडमाजरी के एक युवा मीडीया कर्मी ओम शर्मा ने नालागढ़ में दर्ज हुए पोस्को एक्ट में पुलिस का नाम लेकर पीडीता व उसके परिवार पर अर्नगल टिप्पणियां कर सोशल मीडीया पर कर रहा है।

आरोप लगाया गया कि उकत युवा पुलिस को ढाल बनाकर पीडीत लडकी को अयाश बताकर व एमएमएस कांड को उसके परिवार की मिलीभगत बताकर हिंदू समाज पर गलत व अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। इससे हिंदू समाज में बहुत रोष है।

इसका विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी कडा विरोध करती है। हिंदू संगठना ने कहा कि अगर उक्त युवा पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसके बाद अगर कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन ही होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष नरवीर सिंह जस्सा ,यशपाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित दो दर्जन से ज्यादा लोग उपस्थित थे। वहीं थाना प्रभारी नालागढ़ महेंद्र सिंह ने बताया हमारे पास शिकायत आई है और उसकी गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...