देहरा में कांग्रेस मजबूत, विरोधियों को करेंगे परास्त- कर्नल मनीष धीमान

--Advertisement--

Image

देहरा में कांग्रेस मजबूत, विरोधियों को करेंगे परास्त, विधायक होशियार सिंह पर भी बिना नाम लिए किया हमला : कर्नल मनीष धीमान

देहरा, शीतल शर्मा

देहरा में कांग्रेसी नेता रिटायर्ड कर्नल मुनीश धीमान ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। कर्नल धीमान ने आजकल देहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर कदमताल शुरू कर दी है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कर्नल धीमान बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रहे हैं।

कांग्रेसी नेता कर्नल धीमान ने देहरा के निर्दलीय विधायक को भी बिना नाम लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को गुमराह करके वोट लेकर देहरा का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता ने ही देहरा को कांग्रेस मुक्त करने वाला बयान देकर, कांग्रेस व कांग्रेसियों को गाली दी है।

जिसका हम सब मिलकर विरोध करते हैं। कांग्रेसी नेता कर्नल धीमान ने कहा कि मैं उन लोगों को जवाब देना चाहता हूं जो लोग कांग्रेस को नकारा कहते हैं और यह कहते हैं कि 70 साल से कुछ नहीं किया उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो हमारे पास कुछ नहीं था। हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जो नीतियां बनाई आज उनका परिणाम है कि देश कितना आगे बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही आज भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। कर्नल धीमान ने कहा कि कोरोना कॉल में वह हर पंचायत में जाकर सैनिटाइजर मास्क व ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवा कर आए हैं।उन्होंने कहा अब मैं फिर दोबारा देहरा विधानसभा क्षेत्र की 20 पंचायतों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कवायद शुरू कर चुका हूँ।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार मिशन रिपीट की बात कर रही है, लेकिन मिशन रिपीट तभी होगा जब काम किया होगा। कर्नल मुनीश धीमान ने कहा कि 2022 में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है व इन उपचुनावों में भाजपा को भी आईना दिखाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश | 10:04 बजे रातहिमाचल प्रदेश के...

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...