कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पुरूष के 180 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है, इन पदों हेतु आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 18 से 24 हज़ार रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दिया जाएंगी।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर

  • 8 जून को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ में,
  • 9 जून को उप रोज़गार कार्यालय काँगड़ा में,
  • 10 जून को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में,
  • 12 जून को उप रोज़गार कार्यालय लम्बागाँव में,
  • 15 जून को जिला रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में,
  • 16 जून को उप रोज़गार कार्यालय इन्दौरा में

सुबह 11 बजे पहुंचकर कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि विभागीय बेवसाईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है तथा सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले  https://eemis.hp.nic.in  पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन कर आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...