जिला रोजगार कार्यालय, चम्बा में 9 जून को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू :- जितेंद्र सिंह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु, चंबा में 9 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 52 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी और इससे अधिक अनिवार्य है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक होना आवश्यक है। दोनों पदों के लिए पुरुष और महिला आवेदकों हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना और चंडीगढ़ में की जाएगी। सुरक्षा गार्ड पदों के लिए सीटीसी 20,226 रुपये प्रतिमाह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए 27,520 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अतिरिक्त भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) तथा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाओं एवं लाभों का भी प्रावधान रहेगा।

उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...