हिमाचल ने खोया बहादुर जवान! कार हादसे में शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो की मौत, छुट्टी लेकर घर पहुंचे ही थे अमित राणा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी से बेहद दुखद खबर है। देवभूमि ने अपने एक वीर लाल को खो दिया। नौसेना के विशिष्ट मरीन कमांडो शौर्य चक्र विजेता अमित सिंह राणा (32) की एक कार हादसे में मौत हो गई है। उनके निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के ज्वालामुखी के देहरा के खुंडियां के लाहड़ू में सोमवार देर रात शौर्य की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान उनकी कार 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी और उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनके पैतृक गाँव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अमित राणा छुट्टी पर घर आए थे और सोमवार सुबह ही घर पहुंचे थे। इस बीच देर रात वह एक दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाहड़ू के पास एक खतरनाक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था।

स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, अमित राणा माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी दो बहनें हैं। उनके पिता सेना में सूबेदार हैं। अमित सिंह राणा की शादी हो चुकी थी और चार साल का बेटा भी है। ऐसे में वह अपनी पत्नी मीनाक्षी राणा और चार साल के मासूम बेटा पीछे छूट गया था।

ऑपरेशन रक्षक में दिखाई थी अदम्य वीरता

बताया जा रहा है कि अमित राणा नौसेना में मरीन कमांडो दस्ते मार्कोस में तैनात थे। वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन रक्षक’ के दौरान कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया। साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया था।

डिप्टी सीएम ने जताया दुख

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताते हुए कहा कि शौर्य चक्र से सम्मानित कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के खुंडियां निवासी वीर सपूत, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो अमित कुमार राणा का सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

आज प्रदेश ने अपना एक ऐसा वीर योद्धा खो दिया है, जिसने देश की सुरक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों  में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राष्ट्र की सेवा की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...