धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़ की तरफ तीखे मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक नहीं लगने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लगी सुरक्षा बैरियर से टकरा गई।

घटना की जानकारी मौके के पास रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज ढलान वाले मोड़ पर पहुंची तो उसके ब्रेक ने काम नहीं किया, जिससे हादसा हो गया।

गनीमत यह रही कि सड़क किनारे लगे पैराफिट और सेफ्टी बैरियर ने बस को आगे बढ़ने से रोक दिया। यदि सुरक्षा बैरियर नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था । हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही हल्का ट्रैफिक जाम भी नजर आया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related