
कांगड़ा, राजीव जसबाल
एमसी ग्राउंड कांगड़ा में आज सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आजादी के इस शुभ अवसर पर विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन 13/8/21 बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने बताया की एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा के आदेश अनुसार इस दौरान 6 चिकित्सको की टीम कांगड़ा ग्राउंड में इस दौरान मौजूद रही।
जिसमे व्यापार मंडल, परिवहन, टैक्सी चालक, दुकानदार, विक्रेता, सफाई कर्मचारी, होटल व्यवसायी, कांगड़ा शहर एवं आसपास के गाँव के लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया इस दौरान लोगों की भारी भीड़ वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी।
वहीं मौका पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ सुपरवाइजर श्रीमती सरला शर्मा जी ने कहा कि 500 वेक्सीन में से 130 लोगों को डोस दोपहर 12:30 बजे तक लगाई जा चुकी थी उन्होंने कहा की आजादी के इस खास अवसर पर आज म्युनिसिपल ग्राउंड में करीब 500 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया की 18 साल से ऊपर हर व्यक्ति जो भी आधार कार्ड ला रहा है को बिना स्लॉट बुकिंग के आसानी से वैक्सीन लगाई जा रही है।
इस खास वैक्सीनेशन कैंप के दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, व त्वचा रोगों सहित अन्य किसी गंभीर रोग से संबंधित अपने चिकित्सक से सलाह लिए बिना वैक्सीन लगवाने के लिए मना किया।
ये गणमान्य रहे मौजूद
इस मौका पर स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सुपरवाइजर श्रीमती सरला शर्मा, हेल्थ वर्कर (नर्स) श्रीमती पवना देवी, श्रीमती संदीप वालिया, पूनम, ऑनलाइन वैक्सीन C.H.O शिल्पा धीमान, आशा वर्कर वंदना, मंजू, प्रीति, संतोष, एवं अर्चना (दाई) मौजूद रहे।
