दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 2 शातिर बदमाश ढेर और 2 पुलिसकर्मी हुए घायल

--Advertisement--

Image

दिल्ली – शिवम् सिरिवास्तव

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गए, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश लूट समेत कई मामलों में शामिल थे और लंबे समय से दोनों की तलाश थी।

बदमाशों की पहचान आमिर और राजमन के रूप में हुई है। आमिर लोनी का और राजमन रोहिणी का रहने वाला था। दोनों यहां एक मकान में छिपे हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कारतूस के साथ डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आशंका है कि दोनों लूटपाट की वारदात कर यहां पहुंचे थे।

जानकारी सामने आ रही है कि रोहिणी जिले की पुलिस टीम बेगमपुर से इनका पीछा करते हुए खजूरी पहुंची थी। यहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसके बाद एनकाउंटर में दोनों मारे गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...