मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में 25-26 को भारी बारिश,28 तक छाएंगे बादल

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार को दिन के समय झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में अगामी दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। 25 व 26 जुलाई को राज्य में हैवी टृ हैवी रेन होने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रदेश में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। उक्त अवधि के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय बारिश हुई है। वहीं दोपहर बाद शिमला में झमाझम बारिश हुई। शिमला के साथ ही मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिन के समय बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। गत 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई है।

नाहन में सबसे ज्यादा 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। पांवटा साहिब में 39, सराहन में 25, कसौली में 20, राजगढ़ में 17, कोटखाई में 13 और गोहर में नौ मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 25 व 26 जुलाई को राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...