प्रदेश में 10 वन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

राज्य सरकार ने वन विभाग के 10 वन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं।

इसमें 1889 बैच के आईएफएस राजेश जे इक्का को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) सुंदरनगर भेजा गया है। वह शिमला में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ ) के पद पर तैनात थे।

1993 बैच के अधिकारी संजय सूद को एपीसीसीएफ और पीसीसीएफ शिमला भेजा गया है। वह सुंदरनगर में एपीसीसीएफ के पद पर तैनात थे।

1994 बैच के आरके गुप्ता को एपीसीसीएफ, एफसीए, पीसीसीएफ शिमला में ट्रांसफर किया गया है। वह चंबा में एपीसीसीएफ थे।

1996 बैच के प्रदीप कुमार को चीफ कंजरवेटर फोरेस्ट हमीरपुर भेजा गया है। वह सीसीएफ धर्मशाला में थे।

1999 बैच के देवराज को सीसीएफ धर्मशाला भेजा गया है, वह बिलासपुर में थे।

1999 बैच के ही अनिल जोशी को कुल्लू सीसीएफ भेजा गया है, वह हमीरपुर में तैनात थे।

2000 बैच के राजेश शर्मा एपीसीसीएफ कैंपा का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

2003 बैच के वन अधिकारी अनिल कुमार शर्मा सीसीएफ चंबा होंगे, वह कुल्लू में तैनात थे।

2003 बैच के ही अधिकारी अजित ठाकुर सीसीएफ रामपुर होंगे।

इसके अलावा 2004 बैच के अधिकारी मीरा ठाकुर सीएफ बिलासपुर होगी, वह कुल्लू में तैनात थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...