गहरे तालाब में डूबने से बुझा घर का चिराग, विधायक ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

उपमंडल करसोग की दूरदराज ग्राम पंचायत शाहोट में बिना सुरक्षा फेंसिंग वाले गहरे तालाब में 12 वर्षीय नमन पुत्र चिरंजी लाल की मौत हो जाने वाली दुखद घटना में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।

 

शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है… इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक हीरालाल नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

 

12 वर्षीय मृतक नमन के पिता चिरंजीलाल मनरेगा में मजदूरी करते हैं जब देर शाम घर पहुंचे तो नमन के घर नहीं मिलने पर तलाश की गई। काफी देर बाद इस घटना का पता चलने पर पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक नमन की मौत हो चुकी थी।

 

ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इतना गहरा तालाब का निर्माण वन विभाग की एक योजना में किया परंतु फेंसिंग सुरक्षा नहीं की गई। यदि वह की होती तो शायद नमन इस प्रकार की घटना का शिकार नहीं होता।

 

उधर, वन खंड अधिकारी शीशराम ने कहा कि वह तलाब मवेशियों के पानी पीने को है फेंसिंग का प्रावधान नहीं है.. उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेंद्र ठाकुर व तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि करसोग प्रशासन की ओर से तुरंत राहत के तौर पर ₹15000 तथा विधायक हीरालाल द्वारा अपनी ओर से ₹5000 पीड़ित परिवार को प्रदान कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...