द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

--Advertisement--

शाहपूर- नितीश पठानियां 

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करना था।

व्याख्यान के दौरान राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के सहायक आचार्य (भूगोल) राजीव ठाकुर ने भूकंप, बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

छात्रों को बताया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सही निर्णय लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

साथ ही प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, आपातकालीन संपर्क व्यवस्था तथा सामुदायिक सहयोग की भूमिका पर भी जानकारी दी गई।

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को आपात परिस्थितियों के लिए तैयार करना और जोखिम को कम करना होता है।  

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। सभी प्रतिभागियों ने व्याख्यान को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक बलविंदर सिंह पठानिया, सहायक आचार्य सचिन कौल, कार्यालय प्रभारी कुबेर राणा सहित बी.एड. के प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...