भाजपा अपनी नाकामियों का ठीकरा अधिकारियों पर थोपने का प्रयास कर रही

--Advertisement--

Image

शिमला,26 जून.जसपाल ठाकुर
कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि देश प्रदेश में अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।भाजपा अब जितनी भी बैठके कर ले इसे उससे कोई लाभ नही होने वाला।लोगों ने अब इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि भाजपा अपनी नाकामियों का ठीकरा अब अधिकारियों पर थोपने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा है कि सत्ता के नशे में मदहोश भाजपा मंत्री की मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी निदनीय है।उन्होंने कहा कि मंत्री जिस ढंग से जन मंचो में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रताड़ित करते रहें है उससे इनकी मानसिकता का पता चल ही गया है।
उन्होंने कहा है कि देश प्रदेश के इतिहास में सम्भतः यह पहला मौका है जब मंत्रियों व अफसरों के बीच ऐसी तनातनी चली हो। चौहान ने कहा है कि भाजपा को प्रदेश के विकास की कोई चिंता नही है।भाजपा सरकार केवल चुनावों के लेकर बैठकों में ही मस्त है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर इसके नेताओं ने अपनी आंखें मूंद कर रखी है।
उन्होंने कहा है कि कोरोना की बंदिशों में ढील होते ही भाजपा ने प्रदेश में अपनी बड़ी राजनैतिक बैठकों का दौर शुरू कर दिया है जबकि आम लोगों पर बंदिशें लागू है।
हर्षवर्धन ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि आज इसकी नीतियों ने देश प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है।प्रदेश में सरकार के पास कोई भी ऐसा कोई भी कार्यक्रम नही है जिसमें लोगों को कोई राहत मिल सकें।
भाजपा अपनी चुनावी बैठकों के लिए सरकारी तंत्र का खुल कर दुरपयोग कर रही है।कोरोना के नाम पर लोगों से इकट्ठा किया गया पैसा सरकार अपनी मौज मस्ती पर खर्च कर रही है।
हर्षवर्धन ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले तीन उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...