प्रदेश महिला कांग्रेस ने विशाल नेहरिया की गिरफ्तारी, और ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की

--Advertisement--

Image

शिमला,26 जून.जसपाल ठाकुर 
प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक विशाल नेहरिया को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनकी पत्नी ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग सरकार से की है।उन्होंने विधायक द्वारा पत्नी से किये दुर्व्यवहार,शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की निंदा करते हुए कहा है कि जनता के चुने हुए एक प्रतिनिधि द्वारा ऐसा कृत्य किया जाना बहुत ही दुःख दाई है और इसे इसकी कड़ी कानूनी सजा दी जानी चाहिए।
अखिल भारतीय महिला काँग्रेस महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी नीतू वर्मा सोईन और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा विधायक नेहरिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि जब एक नेता अपने घर पर अपनी नई नवेली पत्नी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकता है तो समाज मे इसका क्या संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा है कि भाजपा को इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पार्टी से भी निलंबित करना चाहिए।उन्होंने कहा है कि एक महिला के साथ इस प्रकार का उत्पीड़न कदापि सहन नही किया जा सकता।
जैनब चंदेल ने राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग से भी इस मामलें पर तुरंत कार्यवाही करने का आग्रह करते हुए कहा है कि भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,महिला शसक्तीकरण की बड़ी बड़ी बातें करती है आज उसी पार्टी के नेता इसकी धज्जियां उड़ा रहें है।उन्होंने कहा है कि महिला कांग्रेस ओशिन शर्मा को न्याय दिलाने से पीछे नही हटेगी।
चंदेल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से  विधायक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा है कि इस घटना से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...