70 वर्षीय बुजुर्ग को कार सेवा दल ने दिया एक माह का राशन

--Advertisement--

Image

कुल्लू, मनदीप सिंह

जिला कुल्लू में अनेकों ऐसे गांव है जिनमें बुजुर्ग बहुत ही दयनीय हालत में रहने को मजबूर हैं। ऐसे ही एक गांव लगघाटी के भल्याणी है। जिसमें कांगडूं नाम का बुजुर्ग अपने दो पोतों और पोतियों के साथ रहता है। बता दें कि कांगडूं राम का एक बेटा और बहू भी है। बेटा शराब के नशे में चूर रहता है। काफी समय से घर पर नहीं आया है। वही बहू भी बेटी को छोड़कर कहीं चली गई है।

कांगडूं राम की आयु 70 वर्ष है और वह किसी काम को करने में असमर्थ है और बड़ी मुश्किल से अपने दो पोते और दो पोतियों का भरण पोषण करता है। कांगडूं राम की दयनीय स्थिति के बारे में जब कारसेवा संस्था को जानकारी मिली तो संस्था के सेवादारों ने मौके पर जाकर उसकी स्थिति का निरीक्षण किया। कांगडूं राम ने सारा दुखड़ा संस्था को सुनाया और कहा कि संस्था अगर उसकी मदद करती है तो वे उनके आभारी रहेंगे।

वही कारसेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि कांगडूं को फिलहाल एक माह का राशन दिया गया है और आगे भी संस्था उसकी मदद करती रहेगी। वहीं कांगडूं राम ने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से अपने दोनों पोतो और पोतियों को पालता है। वहीं उसने कहा कि उसे बुढ़ापा पेंशन का अभी तक लाभ नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...