
कांगड़ा, राजीव जसवाल
बीएमओ तियारा की तरफ से करोना टेस्टिंग सैंपल लेने के क्रम में 447 कोरोना सैंपल विभिन्न केंद्रों में लिए गए।
जिनमें से 44 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, कोरोना सैंपल लेने के लिए आज बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज द्वारा बनाई गई टीम ने महत्वपूर्ण कार्य किया।
तकीपुर केंद्र में 49 टेस्ट किए गए जिनमें से 6 पॉजिटिव पाए गए, तियारा केंद्र में 29 सैंपल लिए गए, जिनमें 8 पॉजीटिव पाए गए।
लंज केंद्र में 40 सैंपल लिए गए जिनमें 2 पॉजिटिव पाया गए, जयानखर केंद्र में 15 टेस्ट किए गए, जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
खोली केंद्र में 16 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 2 पॉजिटिव पाए गए, मंडल केंद्र में 9 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
घीण केंद्र में 41 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 2 पॉजिटिव पाए गए। जमानाबाद केंद्र में 53 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 5 पॉजिटिव पाए गए।
दाढ़ी केंद्र में 22 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 3 पॉजीटिव पाए गए हैं। शीला केंद्र में 9 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
इच्छी केंद्र में 12 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 7 पॉजिटिव पाए गए और स्काउट केंद्र में 103 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 9 पॉजिटिव पाए गए।
एसडीएम कांगड़ा ने पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है।
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है, कि कोरोना के लक्षणों के प्रति जागरूक रहें और इससे बचने के लिए बनाए गए प्रत्येक नियम का पालन करें।
