जासूसी के लिए सुविधाजनक ठिकाना तलाश रहा चीन

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

सीएम जयराम ठाकुर  ने माना कि किन्नौर स्थित चाइन बॉर्डर पर चाइना अपने क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। इसकी जानकारी केंद्र को दी जाएगी। साथ ही सर्विलांस के लिए सुविधाजनक स्थान की तलाश कर रहा है। इसके लिए चाइना ने अपने क्षेत्र में रोड की एक्टिविटी चलाई हुई है। जिस हाइट में हम हैं, उससे उपर जाने की कोशिश कर रहा है। यहां मीडिया से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बॉर्डर एरिया का दौरा किया है। सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में हमारी रक्षा के लिए तैनात हैं। उनका हौंसला बढ़ाना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन की सबसे कम बर्बादी करने वाले राज्यों में हिमाचल भी एक है। 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है।

अभी एक्टिव केस 14 हजार से नीचे रह गए हैं। एक वक्त एक्टिव मामले 40 हजार तक पहुंच गए थे। सरकार द्वारा लगाई पाबंदियों का असर दिखा है। आज से कुछ राहत प्रदान की गई है और बाकी पाबंदियां वैसे ही हैं। जब तक कोविड पूरा कंट्रोल नहीं होता तब तक यह पाबंदियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज सीएम की घोषणा और शिलान्यास की स्थिति को लेकर बैठक की गई है।

आज मंडी जिला की बैठक हुई है। अब कांगड़ा जिला की बैठक होगी। घोषणाओं और शिलान्यास को धरातल पर उतारने के लिए क्यों देरी हो रही इसको लेकर मंथन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...