*पंचायत मनेई के पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव को किया सैनिटाइज,सैनिटाइजर व मास्क घर घर जाकर किए वितरित।*

--Advertisement--

Image

*लंज,निजी संवाददाता:* जहां कोरोना महामारी के चलते हर कोई अपना कहीं न कहीं योगदान दे रहा है ताकि महामारी से जल्द से जल्द निजात आया सके। वहीं उपमंडल काँगड़ा की ग्राम पंचायत मनेई के अंतर्गत सभी गावों व इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान,  व राशन डिपो  में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान निशा देवी ने अपने वार्ड सदस्यों सहित गांव-2 जाकर कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य किया साथ साथ ही जरूरतमंदों को फेस मास्क और बुजुर्गों को सैनिटाइजर वितरण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कोरोना संक्रमित लोग जोकि होम आइसोलेशन है उनको राशन वितरित किया।

*पंचायत जन प्रतिनिधि ने कोरोना संक्रमितों के घर जाकर जाना हाल*

राशन वितरित करते हुए

इस दौरान पंचायत जन प्रतिनिधियों ने कुछ समय पहले पंचायत में कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्ति जोकि अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं उनके घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना.  प्रधान निशा देवी ने  बताया कि उन्होंने गावों में कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर सैनिटाइजेशन किया और स्थानीय गावों की जनता को फेस मास्क व वैक्सीन लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और घर पर रहने के साथ-साथ जागरूक भी किया. साथ ही लोगों से विशेष रूप से सरकार एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने की अपील की.उन्होंने कहा कि हम सब गांव वासी मिलजुलकर व प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का सही तरह से पालन करेंगे तो ही इस महामारी से बच पाएंगे।

*सैनिटाइजेशन में इन लोगों ने भी दिया सहयोग*

पंचायत के हर घर मे वितरित किए सैनिटाइजर व मास्क

इस दौरान मौजूद सदस्यों में प्रधान निशा देवी, वार्ड सदस्य संजय, युवा क्लब के प्रधान रिशु भारद्वाज  के अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने सैनिटाइजेशन कार्य में सहयोग किया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...