कांगड़ा के डैम से मिला महिला का शव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले दौलतपुर क्षेत्र के डगियाल गांव में बुधवार को एक 62 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला का शव चैकडैम से बरामद हुआ है।

जानकारी अनुसार उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले दौलतपुर क्षेत्र के डगियाल गाँव की बुजुर्ग महिला अपनी बहु व पोती के साथ घर में रहती थी, उसका बेटा बद्दी में नौकरी करता है।
कुछ दिन पहले उक्त महिला सहित उसकी बहु व पोती भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद से वह होम आईसोलेशन में रह रही थी।

बीते बुधवार को उक्त महिला की बहु ने जब अपनी सास को कमरे में मौजूद ना होने के चलते उसकी तलाश शुरू कर दी और आसपास के लोगों को भी इसकी वाक्य की जानकारी दी।

जिसके बाद उक्त महिला की तलाश शुरू की गई, घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर महिला का शव वहां पर बने चैकडैम में औंधेमुंह गिरा हुआ पाया गया।

क्यास लगाए जा रहे हैं कि उक्त महिला स्वयं तथा परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से तनाव में चली गई थी जिसके चलते उक्त महिला द्वारा आत्महत्या की गई।

हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

कांगड़ा के पुलिस थाना प्रभारी भरत भूषण ने जानकारी देते हुए कहा कि दौलतपुर के डगियाल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत की सूचना मिली थी, महिला का शव चैकडैम में औंधेमुंह गिरा हुआ था।

अतः पुलिस द्वारा उक्त महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

महिला के मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...