विधायक ने पार्थिव शरीर को अस्पताल से ऋषिकेश में सतलुज किनारे स्थित शमशान स्थल पर स्वयं मौजूद रहकर दाह संस्कार संपन्न करवाया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जहाँ एक ओर समाज के हर व्यक्ति अपने घर में दुबक कर बैठा हुआ है,वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ एक ऐसे शुभचिंतक भी हैं जो मानव पर आई किसी भी आपदा की भनक लगते ही चल पड़ते हैं।

ऐसे ही जब विधानसभा क्षेत्र झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल को रविवार को खबर मिली कि कस्बा गेहड़वीं के थुराण (धनत्थर) निवासी 60 वर्षीय चंपा देवी का कोरोना से जंग लड़ते -2 जिला मंडी के नेर चौक में देहांत हो गया। तो चंपा देवी के निधन होने की खबर मिलते ही विधायक ने उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से थुराण तक लाने की व्यवस्था की एवं ऋषिकेश में सतलुज किनारे स्थित शमशान स्थल पर स्वयं मौजूद रहकर दाह संस्कार भी संपन्न करवाया।

विधायक लोगों के बीच में जाकर इस प्रकार सहायता करना अतुलनीय है। इसके अलावा जिस गांव में व्यक्ति कई सालों तक रहा उस गांव के लोगों द्वारा दाह संस्कार करवाने के लिए आगे नही रहे है । लोगों को जागरूक किए जाने की जरूरत है इस प्रकार महामारी के कारण किसी की मृत्यु हो सकती है हर व्यक्ति को समाज सेवा के कार्यो के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...