समय का सही सदुपयोग किया PWD विभाग ने,नैना देवी की सड़कों और टायरिंग का काम शुरू

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

लोक निर्माण विभाग के द्वारा विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी की सड़कों को किया जा रहा चकाचक ताकि जब मंदिर खुले तो श्रद्धालुओं को ना हो किसी प्रकार की परेशानी।

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में आजकल करोना काल में लोक निर्माण विभाग इस तीर्थ स्थल की सड़कों को चकाचक करने में लगा है।यानीकि सड़कों की मेटलिंग का काम किया जा रहा है।

इस सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल की मुख्य सड़क कोला वाला टोपा श्री नैना देवी आनंदपुर साहिब और नंगल भाखड़ा डैम श्री नैना देवी सड़कों का कार्य किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश का यह शक्ति पीठ आजकल श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद है और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही नाममात्र है। जिसका जिस कारण PWD लोक निर्माण विभाग आजकल इन सड़कों की मेटलिग में जुटा है।

ताकि जब मंदिर खुले तो श्रद्धालू आसानी से माताजी के दरबार में पहुंच सके और उन्हें सड़क समस्या का सामना न करना पड़े।इस तीर्थस्थल को अन्य राज्यों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क आनंदपुर साहिब, कोला वाला टोबाा, श्री नैना देवी जी की मेटलींग का कार्य किया जा रहा हैै।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 57.74 लाख रुपए खर्च किए जा रहे।

जबकि नंगल- भाखड़ा डैम -श्री नैना देवी सड़क पर 49.43 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है और जल्द ही यह सड़कें श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनकर तैयार होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...