युवा कांग्रेस ने पंचायत प्रतिनिधियों पंचायतों में ऑक्सीमीटर,सैनिटाइजर, मास्क ग्लव्ज वितरित किए।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर सुभाष चंदेल

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी में जिला बिलासपुर के नेतागण,समाजसेवी संस्थाए ओर समाजसेवी लोग जनता तक मदद पहुंचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं,

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने भी इस क्रम को लगातार आगे बढ़ाते हुए आज उन्होंने अपनी गृह पंचायत कुहमझवाड़, रोहिण व बल्हचुराणी पंचायतों का दौरा किया और जनता को कुशलक्षेम पूछा ।

इस मौके पर उन्होंने अपनी गृह पंचायत कुहमझवाड़ में पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर व पंचायत उपप्रधान रत्न सिंह ठाकुर से मुलाकात की और पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी पंचायत के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑक्सिमिटर वितरित किये साथ मे पंचायत को सेनेटाइज करने के लिए सेनेटाइजर,मास्क व ग्लब्ज भी दिए,

आशीष ठाकुर ने बताया कि इस दौरान वो रोहिण पंचायत प्रधान देव राज व वँहा के युवा क्लब के साथियों से मुलाकात कर उन्हें भी सेनेटाइजर, मास्क ओर ग्लब्ज दिए। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात बल्हचुराणी के प्रधान सोमा देवी व उपप्रधान राकेश ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें सेनेटाइजर, मास्क ओर ग्लब्ज दिए गए।

आशीष ठाकुर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस मौके पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अंकुश ठाकुर,पंछी,सुभम चंदेल,सौरव सांख्यान व अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...