स्वंयसेवी लोगों के घर घर जाकर कर रहे हैं मदद,प्रदेश सरकार कोरोना काल मे राहत देने की बजाए कर रही आहत

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

इस कोरोना काल मे जहां एक और स्वंयसेवी लोगों की घर घर जाकर मदद कर रहे है, वहीं सरकार कहीं नजर नही आ रही। इस समय मध्यमवर्गीय लोगों के पास रोजी के साधन सीमित हैं लेकिन सरकार ने इस वर्ग की कमर तोड़ने पर उतारू है।

अजय महाजन ने कहा कि आज के दौर में साधन संपन्न व्यक्ति लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई संस्थाए मध्यम वर्गीय और गरीब लोगों की सेवा में जुटी हैं लेकिन शर्म की बात है कि प्रदेश सरकार इस वर्ग को कोरोना काल मे राहत देने की बजाए उन्हें आहत कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आज डिपुओं में दालों के दाम में बढ़ोतरी की है, सरसों के तेल में भी 57 रुपए बढ़ा दिए गए। पिछले एक महीने में 7 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये गए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस समय लोगों की मदद करनी चाहिए लेकिन सरकार उल्टा लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

उन्होंने कहा कि आज छोटा बड़ा हर दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके बैठा है और सरकार को सहयोग कर रहा है, लेकिन सरकार इनके लिए क्या कर रही है। महाजन ने कहा कि सरकार ने जो डिपुओं में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाए हैं उन्हें तुरंत वापिस लिया जाए।

साथ ही प्रभावित लोगों को निशुल्क राशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि दुकानदारों के बिजली पानी के बिल भी माफ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इसे गरीब और आम आदमी से कोई लेना देना नही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी...

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...