बिलासपुर कैमिस्ट एसोसिएशन ने दवाईयां तथा कोविड संबंधी उपकरण उपायुक्त को भेंट किए

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

कोविड-19 को लेकर जिस प्रकार से अनेक सामाजिक संस्थाएं अपनी अहम भूमिका निभा रही है उसी कड़ी के तहत बिलासपुर कैमिस्ट एसोसिएशन की ओर से करीब साढ़ेे पांच लाख रूपए की दवाईयां तथा कोविड संबंधी उपकरण उपायुक्त बिलासपुर को भेंट किए बाद में यह सामान सीएमओ डा. पीसी दड़ोच को सौंपा गया।

इस खेप में6000 कोल-की टेबलेटस, 4000 डाॅक सीविट टैबलेटस, 480 एच प्लस केयर हैंड सेनेटाइजर, 10 हजार आईवीकोर-12 टैबलेटस, 10 हजार सेवेसीडाॅक्स-एलबी कैप्सूल, जैडवाई-500 की तीन हजार टैबलेटस शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा ने कहा कि वैश्विक बीमारी कोरोना को हराने के लिए इस समय हाथ को हाथ का साथ है। ऐसे हालातों में कैमिस्ट भी कोरोना वाॅरियर की भूमिका निभा रहे हैं। इस समय कैमिस्ट साथी चैबीसों घंटे जनता की सेवा में लगे हैं। रात को उठकर भी लोगों को घर द्वार दवाई पहुंचाने का कार्य शिद्दत से कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि गत वर्ष भी दवा विक्रेता संघ की ओर से इस इस पुनीत यज्ञ में आहुति दी थी तथा आगे भी समाज सेवा में संघ अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर घुमारवीं अंजना, चीफ फार्मासिस्ट राकेश चंदेल, केमिस्ट संघ के महासचिव अरविंद शर्मा, आषुतोश शर्मा, रमेश गुप्ता, गौरव शर्मा, सुनील गुप्ता, नीटू र्मा, निलांबर दत शर्मा आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...