कोटला उपतहसील को बड़ी तहसील का दर्जा मिलने से बुलंद हो सकती है ज्वाली को जिला बनाने की मांग

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

नगरोटा सुरियां की तर्ज पर कोटला उपतहसील को बड़ी तहसील का दर्जा मिलने से बुलंद हो सकती है जबाली को जिला बनाने की मांग। साधू राम राणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि उपतहसील नगरोटा सुरियां का दर्जा उपतहसील से बढ़कर बड़ी तहसील होना नगरोटा बैल्ट के लिए अच्छी सौगात माना जा सकता है।

लेकिन इसी तर्ज पर कोटला बैल्ट की उपतहसील को भी फुल तहसील का दर्जा दिया जाए तो एक तो जबाली विधानसभा क्षेत्र में तीन बड़े स्तर की तहसीलें होने का गौरव प्राप्त होगा और साथ ही जबाली को जिला बनाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। क्योंकि भूगोलिक आधार पर जबाली के आस पास पड़ती तहसीलों का मुख्य केंद्र जबाली ही सही बैठता है।

अतः कोटला बैल्ट के जनप्रतिनिधियों सहित समस्त शिक्षित बुद्धिजीवियों से अनुरोध है कि कोटला उपतहसील का दर्जा नगरोटा सुरियां की तर्ज के आधार पर फुल तहसील करने संबंधी एकजुट होकर पुरजोर ढंग से आवाज उठाएं। ताकि कोटला बैल्ट को फुल तहसील मिलने के साथ ही जबाली में जिला बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छतराड़ी मंदिर: हिमाचल की प्राचीन कला और इतिहास की जीवंत धरोहर

हिमखबर डेस्क मंदिर का इतिहासश्री का मंदिर अपनी धुरी पर...

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

हिमखबर डेस्क शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील...