घुमारवी के गुग्गा मोहड़ा मे चलते ट्रक मे लगी आग ,स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड ने बुझाई

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पपलाह के गुग्गा मोहड़ा के पास एक ट्रक मे अचानक चलते चलते आग लग गई है ।ट्रक नंबर एचपी 64सी- 3400 सूखा घास बालन लेकर दाडलाघाट जा रहा था और अचानक ट्रक में आग लग गई।

आग से कोई भी जानी नुकसान नही हुआ है व ट्रक में रखा घास, बालन तथा ट्रक के फट्टे जल गए है ।आग को स्थानीय लोगों व फायर बिग्रेड की मदद से बुझाया गया है । इस आगजनी घटना में लगभग ₹50000 का नुकसान हो गया है ।ट्रक चालक मे आग लगी हुई गाड़ी को आगे बोरबैल तक लेकर गया ,तो वहां के पानी से आग पर नियंत्रण पाया गया हालांकि फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी और फिर आग पर पूर्णतय काबू पाया गया है।

स्थानीय युवक व समाजसेवी दलजीत ठाकुर ने बताया कि यह ट्रक घास व लड़की लेकर दालड़ाघाट जा रहा था कि मोहड़ा के पास जैसे ही पहुंचा तो इसमें आग लग गई थी और देखते ही देखते घास को आग बहुत तेजी से फैल गई, पर स्थानीय लोगों के एकजुटता से व फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग में काबू पा लिया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...