टुल्लू पंप लगाकर पानी का दुरुपयोग करने वालों पर जल शक्ति विभाग कार्यलय सुनेहत की बडी कार्यवाही 

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

लोकडाऊन की आड मे टुल्लू पंप लगाकर पानी का दुरुपयोग कर रहे कुछेक लोगो के खिलाफ तडके जल शक्ति विभाग उपमन्डल कार्यलय सुनेहत ने बडी कार्यवाही करते हुए नैहरनपुखर दयाल  सुनेहत लोअर सुनहेत  आदि  जगह जगह छापामारी की।

वहीं गुप्त सुचना के आधार पर ऐसे लोगो को कडा सबक सिखाने हेतु खुद फिल्ड मे  निकले एसडीओ अशीष चौधरी ने अचानक अपनी अन्य टीम के साथ  छापामारी करते हुए एन मौके पर पाइप सहित 7 टुल्लू पंप जब्त किए है। जबकि इस दौरान विभागीय सख्त कारबाई का पता चलते ही बहां इलाके भर मे हडकंप मच गया और देखते ही देखते कई लोगो ने बचने के लिए अपने टुल्लू पंप आनन फानन मे खोलकर छुपा दिए।

तो कुछेक ने जल्दबाजी दिखाते हुए अपने घर के आंगन मे बंधे शिकारी कूत्ते ही खुले छोड दिए लेकिन विभागीय टीम मे अपनी  कोई परबाह किए बगैर बहां एक एक घर को खगाला और स्थानिय लोगो को इस बारे कडी हिदायत दी ।

वहीं इस दौरान एसडीओ अशीष चौधरी ने कड़ा फरमान जारी करते हुए कहा कि जल शक्ति कार्यलय सुनेहत के अन्तर्गत विभिन्न तमाम इलाको मे चोरी छिपे  टुल्लू पंप लगाकर पानी का दुरुपयोग करने बाले एक एक ब्यक्ति की लिस्ट हमारे पास आ चुकी है इन्होने कहा कि बिभागिय टीम अब हर रोज जगह जगह छापामारी करेगी।

इस दौरान जो भी व्यक्ति ऐसी हरकत करता हुआ पकडा जाता है तो उसी बक्त उसका टुल्लू पंप तो जब्त होगा ही साथ मे उसी समय उसके पानी के नल का कनैक्शन भी बिना पूछे अगामी तीन महीने तक काट दिया जाएगा ।

एसडीओ अशीष चौधरी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम मे किसी भी परिवार को पानी की किल्लत पैदा न हो इसके लिए यहां तैनात तमाम विभागीय कर्मचारी प्रत्येक पेयजल स्कीमो पर रात दिन डटे हुए है लेकिन यहां क्षेत्रभर के कुछेक लोग चोरी छिपे टुल्लू पंप लगाकर पीने बाले पानी को बेबजह दुरुपयोग करने मे डटे हुए है जिसे विभाग कदापि सहन नही करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...