पौडी गढवाल मे भीषण सड़क दुर्घटना..गहरी खाई मे गिरी कार

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड, अतुल उनियाल 

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडाधार के समीप आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.

गौर हो कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिये देवप्रयाग अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. मरने वाले पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दंपति पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे.

एसओ देवप्रयाग संदीप की ओर से बताया गया है कि उज्याड़ी गांव के रहने वाले अध्यापक रविन्द्र सिंह (48) व सुषमा देवी (44) आज सुबह अपने वाहन मारुति सेलेरियो कार से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे. इस दौरान सबदरखाल के कुंडाधार के समीप कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...