वार्ड नं 4 के पार्षद गौरव महाजन ने सफाई कर्मचारियों को भेंट किए 11 हजार रुपए

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वार्ड नं 4 के पार्षद गौरव महाजन ने सफाई कर्मचारियों को भेंट किए 11 हजार रुपए। नूरपुर नगरपरिषद के वार्ड नं चार के पार्षद गौरव महाजन ने उन्हे मिलने वाले वेतन को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों मे वितरित कर दिया ।

पार्षद गौरव महाजन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जिस तरह ये सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम मे डाल कर शहर की सफाई के साथ साथ शहर को सेनेटाइज भी कर रहे है वह काबिलेतारिफ है ।

उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी कोरोना संक्रमित मरीजों के अंतिम संस्कार में भी अपनी भूमिका निभा रहे है ।उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी भी किसी कोरोना योद्धा से कम नहीं है।उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्षद बनते ही ये निर्णय ले लिया था कि वह उन्हे मिलने वाले वेतन को जरूरतमंद लोगों में बांट देंगे।

उसी कड़ी में इन्होंने तीन महीने के वेतन में और पैसे डालकर इन सफाई कर्मचारियों को वितरित किये।ज्ञात रहे कि इनके पिता स्वर्गीय राकेश महाजन भी और उनकी पत्नी कृष्णा महाजन ने भी नगर परिषद के अध्यक्ष पद और पार्षद रहते हुए भी कभी वेतनमान नही लिया।

इस मौके पर नगरपरिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा ,पार्षद विनय घई,नीलकमल, दीपक आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...